‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

डीएम शैलेश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तिरंगा रैली, वंदे मातरम् गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिजिटल अभियान से बढ़ेगी जनभागीदारी

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

भदोही। जनपद में 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को भव्य, अनुशासित एवं जनसहभागिता के साथ संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का जनआंदोलन है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का अभियान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं जयंती को समर्पित रहेगा।

 

अभियान के तहत जनपद में तिरंगा रैली, सामूहिक वंदे मातरम् गायन, तिरंगा कॉन्सर्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति गीत, विद्यालयों एवं पुलिस बैंड की आकर्षक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रमुख सरकारी भवनों, अस्पतालों, विद्यालयों, बाजारों, चौराहों तथा सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा थीम पर सजाया जाएगा। विद्यालयों में रंगोली, चित्रकला, भित्ति चित्र, देशभक्ति प्रतियोगिताएं तथा ‘सेल्फी विद तिरंगा’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नागरिक अपने तिरंगे के साथ फोटो एवं वंदे मातरम् गायन के वीडियो ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर भी अपलोड करेंगे।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय ध्वज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा सभी नागरिकों को भारतीय ध्वज संहिता के अनुरूप तिरंगा फहराने के नियमों की जानकारी दी जाए। अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न विभागों की वेबसाइटों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभाजन पीड़ित परिवारों के अनुभव, दस्तावेज एवं स्मृति सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही दो मिनट का मौन, कैंडल मार्च तथा मतुआ समुदाय के योगदान पर आधारित वृत्तचित्र का प्रदर्शन भी किया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित होगा।

 

बैठक में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) शुभांगी शुक्ला, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल, जिला विकास अधिकारी सपना अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से अभियान को राष्ट्रभक्ति के महापर्व के रूप में उत्साह, अनुशासन और व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम