14 वर्षीय नाबालिग को बाघ ने बनाया शिकार, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

सोहगीबरवा जंगल क्षेत्र में दहशत, वन विभाग ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

कुशीनगर। सोहगीबरवा जंगल क्षेत्र से सटे खड्डा थाना क्षेत्र के मरिचहवा गांव में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां लकड़ी बीनने निकली 14 वर्षीय किशोरी को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। शनिवार सुबह गन्ने के खेत में किशोरी का क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराजगंज जनपद के सोहगीबरवा गांव के मदरसा टोला निवासी उमेश कन्नौजिया की 14 वर्षीय पुत्री गुड्डी उर्फ लछिया शुक्रवार की शाम ठंड से बचाव के लिए सूखी लकड़ी बीनने घर से निकली थी। लकड़ी इकट्ठा करने के बाद वह पास के गन्ने के खेत में गन्ना तोड़ने चली गई। इसी दौरान अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया और उसे गन्ने के खेत की ओर खींच ले गया।

 

घटना के समय साथ मौजूद सहेलियों ने शोर मचाया और दौड़कर गांव पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण पूरी रात किशोरी की तलाश में जुटे रहे, लेकिन अंधेरा और जंगल क्षेत्र होने के कारण कोई सफलता नहीं मिल सकी।

 

शनिवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर निचलौल वन क्षेत्र की सोहगीबरवा रेंज के समीप मरिचहवा की ओर खेत देखने गए लोगों को गन्ने के खेत में किशोरी का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला। शव के दोनों हाथ गायब थे। बाद में गन्ने के खेत से ही किशोरी के आधे खाए हुए दोनों हाथों के अवशेष भी बरामद किए गए।

ग्रामीणों के अनुसार खेत से जंगल की ओर खून के धब्बे मिले, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ ने रातभर खेत में किशोरी को नोचा और बाद में शव को जंगल की ओर ले गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग ने क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं ग्रामीणों ने बाघ को जल्द पकड़ने और इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाकों में भय का माहौल है। लोग बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजने से कतरा रहे हैं। प्रशासन और वन विभाग की कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर टिकी हुई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा