विशेश्वरगंज मंडी की पांच दुकानें सील

किराया बकाया होने पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, हड़कंप

वाराणसी। पूर्वांचल की प्रसिद्ध खाद्य एवं गल्ला मंडी विशेश्वरगंज में मंगलवार को नगर निगम द्वारा पांच दुकानों को सील किए जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई लंबे समय से किराया जमा न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ की गई।

नगर निगम की टीम मंगलवार को राजस्व वसूली अभियान के तहत विशेश्वरगंज पहुंची। इस दौरान गृहकर, जलकर के साथ-साथ दुकानों के बकाया किराये की वसूली की गई। किराया जमा न करने पर मंडी की पांच दुकानों को सील कर दिया गया।

नगर निगम द्वारा पूर्व में करीब 600 दुकानदारों को बकाया किराया जमा करने के लिए नोटिस जारी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ दुकानदारों ने भुगतान में हीलाहवाली की।

सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने बताया कि बार-बार नोटिस देने के बाद भी किराया जमा नहीं किया गया, जिसके चलते सख्त कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव के नेतृत्व में टीम ने दुकान संख्या 4 व 5, 22 व 23 तथा दुकान संख्या 113 (अ) को सील किया। इन दुकानों पर 35 लाख रुपये से अधिक का किराया बकाया है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि शेष दुकानदार समय से किराया जमा नहीं करते हैं, तो उनका आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा