मणिकर्णिका घाट तोड़फोड़ का मामला संसद तक पहुंचा

अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़े जाने का आरोप, सपा सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन

वाराणसी। काशी के मणिकर्णिका घाट पर चल रहे सुंदरीकरण कार्य के दौरान तोड़फोड़ और महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला मंगलवार को दिल्ली में संसद परिसर तक पहुंच गया।

सपा महासचिव राम गोपाल यादव के नेतृत्व में सपा सांसदों ने संसद के मकर गेट पर अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीरों के साथ प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

राम गोपाल यादव ने आरोप लगाया कि मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ की गई है और वहां स्थापित प्रतिमाएं तोड़ दी गईं। उन्होंने कहा कि काशी की प्राचीन संस्कृति, गलियों और मंदिरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे शहर की पहचान खत्म करने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोगों का अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर होता है, जिसे क्षति पहुंचाई गई है। इससे पहले काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के दौरान सैकड़ों मंदिर टूटे और गलियों में व्यापार करने वालों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई।

राम गोपाल यादव ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का देशभर में सम्मान है और उनका अपमान किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मामले में संज्ञान लेने की मांग की।

गौरतलब है कि मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट के सुंदरीकरण का कार्य जारी है। इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिन्हें लेकर सपा और कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। वहीं, सरकार की ओर से कुछ वीडियो को एआई जनरेटेड बताया गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक