सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस निरस्तीकरण व सख्त कार्रवाई की चेतावनी

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बारात एवं अन्य आयोजनों के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था, सड़क अवरोध की रोकथाम और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर मैरिज लॉन, बैंक्वेट हॉल, बैंड-बाजा एवं डीजे संचालकों के साथ मंगलवार को यातायात लाइन सभागार में गोष्ठी की।

पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी वाहन केवल अनुमोदित नक्शे में दर्शाई गई पार्किंग में ही खड़े किए जाएं। निर्धारित पार्किंग का अन्य उपयोग पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आयोजन स्थल के बाहर पार्किंग व्यवस्था के लिए 3–4 कर्मचारियों की तैनाती, सड़क पर अतिक्रमण न होने देने और बारात मार्ग पूर्व निर्धारित कर यातायात पुलिस से समन्वय करने के निर्देश दिए गए।

बैंड-बाजा संचालकों को पटाखे फोड़ने व अत्यधिक शोर पर रोक लगाते हुए बारात के दौरान रस्सी के प्रयोग से सड़क का केवल एक-तिहाई हिस्सा उपयोग करने को कहा गया। डीजे संचालकों को रात 10 बजे के बाद डीजे बंद रखने, 80 डेसीबल से अधिक ध्वनि न करने और वाहन यातायात बाधित स्थान पर न खड़ा करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्देशों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीणा सहित अन्य अधिकारी, मैरिज लॉन एवं डीजे संचालक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान