संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश देगी कांग्रेस

8 फरवरी को शास्त्री घाट पर ‘संविधान संवाद सम्मेलन’, प्रदेश व राष्ट्रीय नेता होंगे शामिल

 

वाराणसी। विधान और लोकतंत्र की रक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने काशी में बड़ा राजनीतिक संदेश देने की तैयारी कर ली है। जिला एवं महानगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में 8 फरवरी को वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट पर ‘संविधान संवाद सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा।

लहुराबीर स्थित कैंप कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि देश और प्रदेश के हालात चिंताजनक हैं। किसान, आम आदमी, शिक्षक, महिलाएं और युवा वर्ग—सभी परेशान हैं, जबकि भाजपा सरकार जनसमस्याओं से मुंह मोड़े हुए है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग से लेकर गरीब तबके तक असंतोष फैला है।

अजय राय ने बताया कि इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में संविधान संवाद सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं और अब इसकी कड़ी वाराणसी में जुड़ रही है। सम्मेलन में सहारनपुर, सीतापुर, प्रयागराज, अमेठी और बाराबंकी से सांसदों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन पवन खेड़ा, राष्ट्रीय सचिव और अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। मंच से केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई जाएगी।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि भारत को अमेरिका के सामने झुका दिया गया है और राष्ट्रीय हितों से समझौता हो रहा है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति से लेकर ऊर्जा नीति तक स्वतंत्र सोच कमजोर पड़ी है। रूस से तेल खरीद पर रोक और वेनेजुएला से तेल आयात जैसे फैसलों को उन्होंने इसके उदाहरण बताए।

मदरसों के फंड की जांच के मुद्दे पर उन्होंने योगी सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि गोरखनाथ मठ में आने वाले चढ़ावे की भी जांच होनी चाहिए। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मठ में सोने-चांदी के चढ़ावे में असामान्य वृद्धि की चर्चा है, जिसकी पारदर्शिता जरूरी है।

संसद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अजय राय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा, क्योंकि भाजपा की नीतियों की सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान का सीधा हनन बताते हुए स्पीकर की भूमिका पर भी निष्पक्षता के अभाव का आरोप लगाया।

ऑनलाइन गेमिंग और जुए के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। अजय राय ने कहा कि विदेशी ऑनलाइन जुए के चलते युवा आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

प्रेसवार्ता में डॉ. प्रमोद पांडेय, संजय सिंह, राघवेंद्र चौबे सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा