लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

थाना सुरेरी क्षेत्र से गायब हुई थीं बालिकाएं, वृंदावन से सुरक्षित मिलीं

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। थाना सुरेरी क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई तीन बहनों (दो सगी एवं एक चचेरी) को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बालिकाओं के अचानक लापता होने से जहां परिजनों में चिंता का माहौल था, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला शीघ्र सुलझ गया।

पुलिस के अनुसार 3 फरवरी 2026 को बालिकाओं के घर से लापता होने की सूचना मिलते ही तत्काल अभियोग पंजीकृत कर विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पता चला कि तीनों बालिकाएं वृंदावन स्थित एक धार्मिक स्थल पर गई हुई थीं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बरामद कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ परमानन्द कुशवाहा ने बताया कि सूचना मिलते ही गंभीरता से कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप तीनों बालिकाएं सकुशल मिल गईं। उन्होंने बताया कि प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

तीनों बहनों के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल के साथ रामपुर ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने किया योग   रिपोर्ट : विशेष संवाददाता रामपुर (जौनपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    राजस्व व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, गड्ढा भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

    न्यायालय के आदेश पर मछलीशहर तहसील प्रशासन ने कराई कब्जामुक्त कार्रवाई, सरकारी भूमि कराई मुक्त   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, मछलीशहर (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के बरईपार अंतर्गत ग्राम बटनहित,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश