ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

परबतपुर–कादीपुर स्टेशन के बीच हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के परबतपुर और कादीपुर रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जैतपुरा थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी इसराइल के पुत्र परवेज (45) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कौवापुर में रह रहा था।

बताया गया कि परवेज शबेबरात पर्व के लिए सामान लेकर वाराणसी से ट्रेन से घर लौट रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चार बच्चे हैं। थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्राम प्रधान नीरज पाल ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। पत्नी रिजवाना और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    सरकारी योजनाओं की जानकारी, निपुण बच्चों को किया गया सम्मानित   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के गोपपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय छाही में मंगलवार को शिक्षा चौपाल का…

    राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों का अभिनंदन

    गणतंत्र दिवस पर जिला सहकारी फेडरेशन में सम्मान समारोह   चोलापुर (वाराणसी)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड, नदेसर कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों का अभिनंदन

    राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों का अभिनंदन

    राष्ट्रवीर निहाल सिंह की 119वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

    राष्ट्रवीर निहाल सिंह की 119वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

    बीएचयू में भारतीय-पाश्चात्य कला संवाद पर व्याख्यान-प्रदर्शन

    बीएचयू में भारतीय-पाश्चात्य कला संवाद पर व्याख्यान-प्रदर्शन