महाशिवरात्रि पर दूल्हा बनेंगे बाबा विश्वनाथ

रुद्राक्ष, फल-मेवा और पुष्पों से सजे पारंपरिक सेहरे में देंगे भक्तों को दर्शन

वाराणसी। देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष भी भव्य, दिव्य और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशीपुराधिश्वर बाबा विश्वनाथ भक्तों को दूल्हे के रूप में दर्शन देंगे। इस दौरान बाबा का विशेष श्रृंगार रुद्राक्ष, फल, मेवा और पुष्पों से निर्मित पारंपरिक सेहरे से किया जाएगा, जो शिव-विवाह की लोकपरंपरा और आस्था का प्रतीक माना जाता है।

काशी की सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि पर बाबा का दूल्हा स्वरूप में श्रृंगार किया जाता है, जिसमें सेहरे का विशेष महत्व होता है। रुद्राक्ष से बना सेहरा बाबा की वैराग्य परंपरा और शिवतत्व को दर्शाता है, जबकि इसमें प्रयुक्त फल, मेवा और पुष्प मंगल भाव, लोकाचार और समर्पण का प्रतीक हैं।

महंत आवास से लेकर शिव बारात तथा श्री काशी विश्वनाथ धाम में रात्रिभर चलने वाली चारों पहर की आरतियों तक बाबा को यह सेहरा अर्पित किया जाएगा। बाबा की चल प्रतिमा सहित मंदिर में संपन्न होने वाली सभी आरतियों के दौरान यह सेहरा विराजमान रहेगा।

इस संबंध में वाचस्पती तिवारी ने बताया कि सेहरा पूर्ण रूप से प्राकृतिक और धार्मिक सामग्री से तैयार किया जा रहा है। इसमें रुद्राक्ष के साथ मखाना, लौंग, इलायची, शिवलिंगी, अंगूर तथा विविध प्रकार के सुगंधित पुष्पों का प्रयोग किया जाएगा। इन सभी वस्तुओं का अपना विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है—रुद्राक्ष शिव का प्रिय है, शिवलिंगी संतान व समृद्धि की प्रतीक मानी जाती है, जबकि फल-मेवा मंगलकामना और श्रद्धा भाव को दर्शाते हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला