निर्माण कार्य के दौरान मलबे में दबे मजदूर की मौत

सिकरौल में पुराने मकान के ध्वस्तीकरण के समय हुआ हादसा, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

वाराणसी। सिकरौल भोजूबीर चौरा माता मंदिर के सामने पुराने मकान को तोड़कर नया निर्माण कराए जाने के दौरान एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर को आसपास के लोग तत्काल दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय (ट्रॉमा सेंटर) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार बबलू चौहान पुत्र स्वर्गीय माली चंद चौहान, निवासी सिकरौल पोखरा चौरा मंदिर के पास, अपने पुराने मकान को ध्वस्त कराकर नया निर्माण करा रहे थे। इस कार्य में ठेकेदार के माध्यम से धर्मेन्द्र प्रजापति पुत्र दया प्रजापति, निवासी शिवरामपुर, थाना चोलापुर, मजदूरी कर रहे थे।

निर्माण स्थल पर गड्ढा खोदकर पिलर लगाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान पास में रखा मलबा अचानक उसी गड्ढे में गिर पड़ा, जिसमें धर्मेन्द्र प्रजापति काम कर रहे थे। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे उनकी मौके पर ही हालत बिगड़ गई।

बताया जा रहा है कि मृतक धर्मेन्द्र प्रजापति विवाहित थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक का शव फिलहाल दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना