दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

215 करोड़ की परियोजना से बदलेगा क्षेत्र का स्वरूप, 650 मीटर लंबी आधुनिक सड़क से यातायात होगा सुगम

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत रविवार को सड़क निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया। विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की और प्रतीकात्मक रूप से फावड़ा चलाकर निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

 

इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना की कुल लागत लगभग 215 करोड़ रुपये है, जिसमें से करीब 25 करोड़ रुपये सड़क निर्माण पर व्यय किए जाएंगे।

 

परियोजना के तहत 650 मीटर लंबी और 17.5 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर पैदल पथ (पाथवे) बनाए जाएंगे तथा सीवर लाइन, जल निकासी, पेयजल कनेक्शन और वाई-फाई जैसी सुविधाओं को भूमिगत किया जाएगा, जिससे भविष्य में बार-बार खुदाई की समस्या से राहत मिलेगी।

 

निर्माण कार्य को नवंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना के पूर्ण होने पर दालमंडी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार और लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 

चौड़ीकरण के लिए अब तक 181 मकानों एवं 6 धार्मिक स्थलों का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है। प्रभावित लोगों को लगभग 110 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। ध्वस्तीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब निर्माण कार्य का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया है।

 

स्थानीय व्यापारियों में परियोजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। उनका मानना है कि सड़क चौड़ी होने से यातायात सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

 

इस अवसर पर डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि दालमंडी मार्ग वाराणसी के व्यापार के लिए जीवनरेखा साबित होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद बनने के बाद काशी में आध्यात्म, व्यापार, स्वास्थ्य एवं आधारभूत ढांचे से जुड़े कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है और वाराणसी में लगभग 85 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं संचालित हैं।

 

उन्होंने यह भी कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद व्यापार में तेजी आई, लेकिन दालमंडी की संकरी गलियों के कारण विस्तार संभव नहीं हो पा रहा था। अब चौड़ीकरण परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला