दूसरे दिन भी मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ी आस्था, दो लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

महिलाओं की रही विशेष भागीदारी, देर शाम तक चलता रहा स्नान-पूजन

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित गंगा-गोमती संगम तट पर अवस्थित मार्कंडेय महादेव धाम में महाशिवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से प्रारंभ स्नान और पूजन का क्रम देर शाम तक जारी रहा, जिसमें लगभग दो लाख भक्तों ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर जलाभिषेक किया। मेले में महिलाओं की संख्या विशेष रूप से अधिक रही।

श्रद्धालुओं ने ‘श्रीराम’ लिखे बिल्वपत्र, धतूरा, चंदन और भांग अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का पूजन किया। भन्दहा कला और राजवारी तक मेले का वातावरण दिखाई देता रहा। रविवार रात से ही दूर-दराज से पहुंची महिलाओं ने धर्मशालाओं और रैन बसेरों को भर दिया, जहां देर रात तक पारंपरिक विवाह व मंगल गीत गूंजते रहे। टोलियों में पहुंची महिलाओं ने मार्कंडेय महादेव और माता पार्वती का विधिवत पूजन किया।

मेले में गृहस्थी के पारंपरिक सामान—गोड़़ा, पाटी, मचिया, सील-लोढ़ा, ओखली, नार-मोट और अचार मसाला—की खूब खरीदारी हुई। हालांकि इस बार झूला, चरखी, जादू और सर्कस की अनुमति अंतिम समय में न मिलने से बच्चों में निराशा रही।

सुरक्षा व्यवस्था पूर्ववत मुस्तैद रही। थाना अध्यक्ष इन्द्रेश कुमार स्वयं व्यवस्था की निगरानी में लगे रहे, जबकि महिला पुलिस कर्मियों ने गर्भगृह में दर्शन को सुव्यवस्थित बनाए रखा और मनचलों पर विशेष नजर रखी गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं