महाकालेश्वर मंदिर में दिव्य श्रृंगार, भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु

महाशिवरात्रि पर देर रात तक चला दर्शन-पूजन, हर-हर महादेव से गूंजा चौबेपुर

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला। प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार कर उन्हें रंग-बिरंगे पुष्पों व आकर्षक विद्युत सज्जा से अलंकृत किया गया, जिससे पूरा परिसर दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठा।

विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं महाआरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। देर रात तक भक्त कतारबद्ध होकर भगवान शिव के दर्शन-पूजन करते रहे और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें चौबेपुर सहित आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन की सफलता में महाकालेश्वर कॉलोनी के निवासियों का विशेष सहयोग रहा तथा समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखा।

इस अवसर पर अतेश चौबे, अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, गोलू सेठ सहित अन्य श्रद्धालुओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं