स्वतंत्रता दिवस पर इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा सम्मानित

उत्कृष्ट पुलिस कार्यों और जनसेवा के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र, पार्षद प्रतिनिधि अमित मौर्यवंशी ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। काशी में उत्कृष्ट पुलिस कार्यों और जनसेवा के लिए चर्चित सिगरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। उनके उल्लेखनीय कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

 

इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा पूर्व में लंका और कैंट थाना प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। पुलिस सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। काशी में उनके कार्यों और जनसरोकार से जुड़े प्रयासों की वजह से स्थानीय लोगों के बीच उनकी अलग पहचान बनी है। क्षेत्र में उन्हें स्नेहपूर्वक ‘काशी का रॉबिन हुड’ भी कहा जाता है।

 

इसी क्रम में सिगरा थाने में हुई मुलाकात के दौरान वार्ड नंबर 22 नगवा-लंका के पार्षद प्रतिनिधि एवं पूर्व किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित मौर्यवंशी ने इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा का सम्मान किया। उन्होंने अंगवस्त्र एवं बैच लगाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर अमित मौर्यवंशी ने कहा कि पुलिस अधिकारी की पहचान केवल उसकी वर्दी से नहीं, बल्कि कर्तव्य के प्रति समर्पण, ईमानदारी और जनता की सेवा की भावना से होती है। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य पुलिस विभाग के साथ-साथ समाज के लिए भी प्रेरणादायी हैं।

 

उन्होंने इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और निरंतर सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उनके जनहितकारी कार्यों की सराहना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं