80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी को ‘हीरक प्रशंसा चिन्ह’ से सम्मान

उत्कृष्ट पुलिसिंग और जनसेवा के लिए मिला डीजीपी का प्रतिष्ठित सम्मान, पुलिस विभाग में खुशी का माहौल

 

 

रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट वाराणसी में आयोजित गरिमामय समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

 

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदान किया गया ‘हीरक प्रशंसा चिन्ह’ सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध, कमिश्नरेट वाराणसी अतुल अंजान त्रिपाठी को प्रदान किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान देकर सम्मानित किया।

 

अतुल अंजान त्रिपाठी को मिले इस सम्मान से पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है। विभागीय स्तर पर इसे उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट पुलिसिंग, जनसेवा और सराहनीय कार्यों की महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

 

स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर मिला यह सम्मान एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी के लिए गौरव का विषय है। साथ ही, यह सम्मान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगा।

 

कमिश्नरेट वाराणसी की ओर से एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं