शाहगंज-बलिया पैसेंजर के जंघई तक विस्तार की मांग तेज

जरौना हाल्ट पर जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में यात्रियों का प्रदर्शन, ट्रेन के परिचालन समय का जनहित में उपयोग करने की उठी आवाज

 

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

 

जौनपुर। उत्तर रेलवे के जंघई-जफराबाद रेलखंड स्थित जरौना हाल्ट स्टेशन पर शाहगंज-बलिया सवारी गाड़ी को जंघई जंक्शन तक चलाने की मांग को लेकर रेल यात्रियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में सैकड़ों यात्रियों ने सुबह करीब 6:30 बजे से 7:45 बजे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान यात्रियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रेन को जंघई तक विस्तारित करने की मांग उठाई।

 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ट्रेन संख्या 55133/55134 शाहगंज-बलिया सवारी गाड़ी का संचालन वर्तमान में शाहगंज जंक्शन तक किया जा रहा है। यात्रियों की मांग है कि इसका परिचालन शाहगंज के बजाय जंघई जंक्शन तक बढ़ाया जाए, जिससे आसपास के जिलों के हजारों यात्रियों को सीधा रेल संपर्क मिल सके।

 

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने कहा कि बलिया से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह करीब 10 बजे शाहगंज जंक्शन पहुंच जाती है, जबकि दोपहर 3:25 बजे वापस बलिया के लिए रवाना होती है। उनके अनुसार, इस करीब पांच घंटे के अंतराल में ट्रेन यार्ड में खड़ी रहती है।

 

उन्होंने कहा कि यदि इस अवधि में ट्रेन को जंघई जंक्शन तक चलाया जाए तो प्रयागराज, प्रतापगढ़, भदोही और जौनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधी रेल सुविधा उपलब्ध हो सकती है। इससे यात्रियों को महंगे बस किराये से राहत मिलने के साथ रेलवे की आय में भी वृद्धि होने की संभावना है।

 

प्रदर्शन में शामिल यात्रियों ने कहा कि ट्रेन का जंघई तक विस्तार जनहित के साथ रेलवे के हित में भी महत्वपूर्ण है। यात्रियों ने रेल प्रशासन से इस मांग पर जल्द निर्णय लेने की अपील की।

 

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे रेल रोको आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान यात्रियों ने अपनी मांग के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी

    मछलीशहर ब्लॉक से ताजुद्दीनपुर तक निकाली गई जागरूकता रैली, नागरिकों को मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मछलीशहर (जौनपुर)। भारतीय संविधान के मूल…

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    ऑटो में बांधकर बनाया बंधक, एक आरोपी फरार; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में बकरी चोरी की घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NIOS निदेशक ने शिक्षाविद् डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को किया सम्मानित

    NIOS निदेशक ने शिक्षाविद् डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को किया सम्मानित

    खेल मैदान में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, कबड्डी और खो-खो में द इलीट इंग्लिश स्कूल का दबदबा    

    खेल मैदान में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, कबड्डी और खो-खो में द इलीट इंग्लिश स्कूल का दबदबा    

    उमरहां में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ के खिलाफ मुकदमा

    उमरहां में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ के खिलाफ मुकदमा

    ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, टैगोर हाउस ने मारी बाजी

    ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, टैगोर हाउस ने मारी बाजी

    बाल दिवस पर खेल उत्सव, 100 बच्चों ने उत्साह से लिया भाग

    बाल दिवस पर खेल उत्सव, 100 बच्चों ने उत्साह से लिया भाग

    स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर

    स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर