महामृत्युंजय से मैदागिन तक शिवमय हुई काशी, अलौकिक शिव बारात ने रचा आस्था का इतिहास

भस्म-विभूषित शिवगण, औघड़ व भूत-पिशाचों की झांकियां बनी आकर्षण, हर-हर महादेव से गुंजा नगर

 

वाराणसी। महाशिवरात्रि की पावन रात्रि में काशी एक बार फिर अद्भुत श्रद्धा, लोकपरंपरा और आध्यात्मिक उल्लास के विराट संगम की साक्षी बनी। महामृत्युंजय मंदिर से मैदागिन (डेढ़सी पुल) तक निकली भव्य शिव बारात ने पूरे नगर को शिवमय कर दिया। “जस दुलहा तस बनी बराता” की उक्ति सजीव हो उठी—दूल्हा भी दिव्य और बराती भी अद्वितीय।

गले में नरमुंडों की मालाएं, शरीर पर भस्म, और कलाकारों के मुख-मंडल से निकलती अग्नि की आभा ने वातावरण में रहस्य और रोमांच भर दिया। शिवगणों के वेश में औघड़, भूत-पिशाच, दैत्य-राक्षस, बंदर-भालू, सपेरे और मदारी एक ही भाव में सम्मिलित दिखाई दिए। जैसे-जैसे बारात आगे बढ़ी, मार्ग के दोनों ओर तथा छतों पर उमड़ा जनसैलाब “हर-हर महादेव” के गगनभेदी उद्घोष से आकाश गुंजायमान करता रहा।

लगभग 44 वर्षों से निरंतर विकसित होती यह शिव बारात आज काशी के प्रमुख लोक उत्सवों में शामिल हो चुकी है। जनश्रुति है कि काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्घ्य से स्वर्ण की चोरी और पुनर्प्राप्ति के उपरांत इस आयोजन की शुरुआत हुई थी, जो अब लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया है।

 

इस वर्ष दूल्हे के रूप में प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. अनुराग टंडन और शाहबाला के रूप में डॉ. रमेश दत्त पांडेय नजर आए। व्यापारिक नेता बदरुद्दीन अहमद खान की सहभागिता ने काशी की गंगा-जमुनी तहजीब की सुंदर छवि प्रस्तुत की। वहीं अभिनेता संजय मिश्रा की उपस्थिति तथा बरसाने की लठमार होली की झांकी ने आयोजन की रौनक को और भी बढ़ा दिया।

पूरी काशी देर रात तक भक्ति, उत्सव और आध्यात्मिक उल्लास में डूबी रही, मानो स्वयं भोलेनाथ अपनी प्रजा के बीच विचरण कर रहे हों।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं