कैथी में नागा बाबा का निधन, संगम घाट पर दी गई जलसमाधि

20 वर्षों से कुटी में कर रहे थे साधना, शिष्यों व ग्रामीणों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर के समीप पिछले लगभग 20 वर्षों से कुटी बनाकर रह रहे 73 वर्षीय नागा बाबा का बुधवार भोर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना पर देवरिया से उनके शिष्य भगवती सिंह सैकड़ों भक्तों के साथ कैथी पहुंचे। मार्कंडेय महादेव मंदिर परिसर और आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में एकत्र हुए। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से बाबा को अंतिम विदाई दी।

बाद में संगम घाट पर वैदिक रीति-रिवाज के साथ उन्हें जलसमाधि दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नागा बाबा के सान्निध्य में वर्षों तक साधना और सेवा से जुड़े लोगों ने कहा कि उनका सादा जीवन और आध्यात्मिक मार्गदर्शन सदैव स्मरणीय रहेगा। क्षेत्रवासियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उदयीवीर बाबा मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

    सुबह पूजा के लिए पहुंचे पुजारी को खुला मिला मंदिर का पट; 250 ग्राम वजनी मुकुट गायब, पुलिस को दी गई सूचना   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7…

    मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

    जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई, सीमांकन के खूँटे उखाड़ने और धमकी देने का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उदयीवीर बाबा मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

    उदयीवीर बाबा मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

    मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

    मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

    काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

    6 से 20 जुलाई तक मिलेगा निःशुल्क राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित

    6 से 20 जुलाई तक मिलेगा निःशुल्क राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित

    काशी पहुंचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद गंगा आरती में हुईं शामिल

    काशी पहुंचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद गंगा आरती में हुईं शामिल