21 फरवरी को अभिभावक संगोष्ठी, आधुनिक शिक्षा में भारतीय ज्ञान–परंपरा पर होगा मंथन

भारतीय शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजन, डॉ. एन. पी. सिंह होंगे मुख्य अतिथि

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। भारतीय शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में 21 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय “आधुनिक शिक्षा में भारतीय ज्ञान–परंपरा का समन्वय” निर्धारित किया गया है।

संगोष्ठी का आयोजन सुभाष इंटर कॉलेज मैदान (पंजाब नेशनल बैंक के सामने), चौबेपुर में होगा। कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एन. पी. सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे करेंगे।

आयोजकों के अनुसार इस संगोष्ठी में अभिभावकों, शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में भारतीय ज्ञान–परंपरा, संस्कारों और मूल्यों के समावेश पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम संयोजक चन्द्रेश्वर तिवारी (मुन जी) तथा कुमुद उपाध्याय (प्रबंधक, द इलाइट स्कूल) ने अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की है। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय मूल्यों को सुदृढ़ करना और अभिभावकों को नई शिक्षा नीतियों के प्रति जागरूक करना है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    प्रतापगढ़ में ‘चांदनी वैलनेस सेंटर’ का शुभारंभ, स्वास्थ्य और सौंदर्य सेवाओं को मिला नया आयाम

    प्रख्यात लेखक अर्पित सर्वेश ने फीता काटकर किया उद्घाटन, संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूकता पर दिया जोर   प्रतापगढ़: शहर के पलटन बाजार क्षेत्र में स्वास्थ्य और सौंदर्य सेवाओं के…

    चौबेपुर में ईद मिलन समारोह: गले मिलकर दिया हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुस्लिम मंच व राष्ट्रीय सनातन संघ के संयुक्त आयोजन में सौहार्द और भाईचारे की मिसाल   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी) : काजी सादुल्लाहपुरा क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रतापगढ़ में ‘चांदनी वैलनेस सेंटर’ का शुभारंभ, स्वास्थ्य और सौंदर्य सेवाओं को मिला नया आयाम

    प्रतापगढ़ में ‘चांदनी वैलनेस सेंटर’ का शुभारंभ, स्वास्थ्य और सौंदर्य सेवाओं को मिला नया आयाम

    चौबेपुर में ईद मिलन समारोह: गले मिलकर दिया हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश

    चौबेपुर में ईद मिलन समारोह: गले मिलकर दिया हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश

    पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, एक का सिर फटा, कई घायल

    पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, एक का सिर फटा, कई घायल

    चिरईगांव के संदहा गांव में आग से साढ़े तीन बीघा गेहूं की फसल राख

    चिरईगांव के संदहा गांव में आग से साढ़े तीन बीघा गेहूं की फसल राख

    पीसीएस परीक्षा में चयनित जितेन्द्र पाण्डेय का चौबेपुर में हुआ भव्य स्वागत

    पीसीएस परीक्षा में चयनित जितेन्द्र पाण्डेय का चौबेपुर में हुआ भव्य स्वागत

    प्रतापगढ़ के चार भाई-बहनों ने रचा इतिहास, तीन साल में सभी बने IAS-IPS अधिकारी

    प्रतापगढ़ के चार भाई-बहनों ने रचा इतिहास, तीन साल में सभी बने IAS-IPS अधिकारी