कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दो बिजली खंभे गिरे, 15 दिनों से अंधेरे में 15 घर

उगापुर उपकेंद्र के पास पंडापुर गांव में बिजली बाधित, विभागीय देरी से ग्रामीणों में नाराजगी

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी): उगापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पंडापुर गांव में 5 फरवरी को कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दो बिजली के खंभे गिर गए, जिससे करीब 15 घरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। घटना के 15 दिन बाद भी बिजली बहाल न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दे दी गई थी, लेकिन अब तक टूटे खंभों को बदलने की कार्रवाई नहीं की गई। परिणामस्वरूप लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। घरों में लगे समरसेबल पंप भी बंद पड़े हैं, जिससे पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार उपकेंद्र पर शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव में ही विद्युत उपकेंद्र होने के बाद भी आपूर्ति बहाल न होना लोगों की नाराजगी का कारण बना हुआ है।

उगापुर विद्युत उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि खेत से खंभे गाड़ने को लेकर कुछ किसानों का विरोध था, जिससे कार्य प्रभावित हुआ। अब उनसे वार्ता हो चुकी है और शुक्रवार तक नए खंभे लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    चौबेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए प्रस्तुत की विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना     रिपोर्ट विवेक राय  चौबेपुर (वाराणसी)।…

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    पंडित अवशेष पांडेय ‘कल्लू महाराज’ ने बाबा के चरणों में की मंगलकामना, देशसेवा में निरंतर जुटे रहने की प्रार्थना     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता