सड़क खुदी तो थमा रफ्तार: छितमपुर–राजवाड़ी मार्ग चौड़ीकरण से जनजीवन प्रभावित

ओवरब्रिज शुरू न होने से 50 गांवों के लोग परेशान, 3 किमी की दूरी के लिए 9 किमी का चक्कर

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी): छितमपुर स्थित मां नेपाली भगवती धाम से राजवाड़ी तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य बृहस्पतिवार से शुरू होते ही क्षेत्र के लगभग 50 गांवों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया। निर्माण एजेंसी द्वारा मार्ग को पूरी तरह खोद दिए जाने से लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियां बाधित हो गई हैं।

स्थिति यह है कि दोपहिया वाहन तक निकालना मुश्किल हो गया है। जहां पहले लोग तीन किलोमीटर की दूरी आसानी से तय कर लेते थे, वहीं अब उन्हें 8 से 9 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। कई ग्रामीण मजबूरी में पगडंडियों के सहारे आवागमन कर रहे हैं।

कादीपुर निवासी पूर्व प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि कादीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बना ओवरब्रिज लगभग पूरी तरह तैयार है, लेकिन लोड टेस्टिंग के कारण अब तक उसे चालू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने हालिया निरीक्षण के दौरान माह के अंत तक पुल शुरू कराने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों का मानना है कि यदि पहले ओवरब्रिज चालू कर दिया जाता, तो सड़क निर्माण के दौरान आवागमन की समस्या काफी हद तक कम हो सकती थी।

इस मार्ग से कादीपुर, छितमपुर, चुमकुनी, रसूलपुर, अजांव, बर्थरा, गोलधमकवां, गरथौली, पानापुर, हडियाडीह, खुटहना और देवलपुर समेत करीब 50 गांव जुड़े हैं, जिनका संपर्क फिलहाल प्रभावित है।

निर्माण कार्य की शुरुआत मां नेपाली भगवती धाम परिसर से की गई। मौके पर ठेकेदार हजरत अली, लोक निर्माण विभाग की एई आयुषी सिंह और जेई धर्मेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। प्रारंभ में कुछ किसानों ने विरोध जताया, जिसे अधिकारियों ने वार्ता के माध्यम से सुलझा लिया। इसके बाद निर्माण कार्य पुनः शुरू कर दिया गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरब्रिज को शीघ्र चालू कराकर वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    धरोहर संरक्षण सेवा संगठन एवं ‘केसरिया भारत’ के गोस्वामी तुलसीदास विचार परिषद ने आयोजित किया कार्यक्रम, वक्ताओं ने तुलसी साहित्य को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर     रिपोर्ट:…

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    ओवरब्रिज से झरने की तरह गिरता रहा पानी, राहगीर और वाहन चालक हुए परेशान     रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। बाबतपुर-वाराणसी मार्ग पर हरहुआ बाजार स्थित ओवरब्रिज के नीचे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने रचा नया रिकॉर्ड

    ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने रचा नया रिकॉर्ड

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    प्राचीन शिव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन

    प्राचीन शिव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन

    तुलसी की वाणी और मानस के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व

    तुलसी की वाणी और मानस के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व