कपसेठी पुलिस की कार्रवाई: तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, गोवंश बरामद

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मैजिक वाहन से नशीला पदार्थ व चाकू भी मिला, बिहार ले जाकर बेचने की कर रहे थे तैयारी

वाराणसी: थाना कपसेठी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर दो गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीला लिक्विड, सिरिंज-सुई, रस्सी और एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार उ०नि० रवि प्रकाश सिंह व उ०नि० करुणा सागर तिवारी अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गैरहा के पास मैजिक वाहन (UP 62 AT 3674) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार चालक ओम यादव (19) निवासी भुलईपुर थाना चौरी, जनपद भदोही, तथा उसके साथी मनोज यादव उर्फ संतोष यादव (31) व मिथलेश यादव उर्फ दीना यादव को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी में वाहन से दो गोवंश, बेहोश करने के लिए प्रयुक्त नशीला लिक्विड, सिरिंज-सुई, रस्सी तथा मनोज यादव के पास से एक नाजायज बाका (चाकू) बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गोवंश को वध हेतु बिहार के विभिन्न स्थानों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे और एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही वाहन के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    चौबेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए प्रस्तुत की विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना     रिपोर्ट विवेक राय  चौबेपुर (वाराणसी)।…

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    पंडित अवशेष पांडेय ‘कल्लू महाराज’ ने बाबा के चरणों में की मंगलकामना, देशसेवा में निरंतर जुटे रहने की प्रार्थना     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता