सामूहिक विवाह में 83 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

शहीद उद्यान में हिंदू-मुस्लिम जोड़ों का एक साथ विवाह, योजना के तहत आर्थिक सहायता व उपहार प्रदान

वाराणसी: सिगरा स्थित शहीद उद्यान में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 83 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। समारोह में सामाजिक समरसता की मिसाल देखने को मिली, जहां 80 हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि महापौर अशोक कुमार तिवारी और अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। महापौर ने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए सहारा बन रही है और बेटियों की शादी का बोझ कम कर रही है।

योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 60 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे गए, 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी गई तथा 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर खर्च किए गए। इस प्रकार प्रति जोड़ा एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई।

कार्यक्रम में पार्षद सुरेश चौरसिया, सिंधु सोनकर, प्रवीण राय, मदन मोहन दुबे समेत नगर निगम के अधिकारी व बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    चौबेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए प्रस्तुत की विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना     रिपोर्ट विवेक राय  चौबेपुर (वाराणसी)।…

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    पंडित अवशेष पांडेय ‘कल्लू महाराज’ ने बाबा के चरणों में की मंगलकामना, देशसेवा में निरंतर जुटे रहने की प्रार्थना     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता