पाँच सौ के लेनदेन में खूनी विवाद, युवक पर कुल्हाड़ी से हमला

सिर पर वार से गंभीर रूप से घायल, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी): थाना क्षेत्र में मामूली पैसों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 500 रुपये के लेनदेन को लेकर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बर्थरा कलां निवासी देवी प्रसाद मिश्रा ने बताया कि उनके पुत्र नवीन कुमार मिश्रा उर्फ रतन कुमार ने अंकित यादव उर्फ बीडी को 500 रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर 17 फरवरी की शाम सोनबरसा स्थित आजाद चौराहा के पास आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और फिर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया।

हमले में नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे चौबेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिलाया गया।

थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैंट विधानसभा को मिली 16.37 लाख की विकास योजनाओं की सौगात, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    शिवपुरवा में इंटरलॉकिंग मार्ग और ताराधाम कॉलोनी में पक्की सड़क निर्माण का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन व शिलापट्ट का अनावरण   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी।…

    उदयीवीर बाबा मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

    सुबह पूजा के लिए पहुंचे पुजारी को खुला मिला मंदिर का पट; 250 ग्राम वजनी मुकुट गायब, पुलिस को दी गई सूचना   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैवलिन थ्रो में रोहित यादव ने रचा इतिहास, 87.05 मीटर थ्रो के साथ राष्ट्रीय खिताब किया अपने नाम

    जैवलिन थ्रो में रोहित यादव ने रचा इतिहास, 87.05 मीटर थ्रो के साथ राष्ट्रीय खिताब किया अपने नाम

    कैंट विधानसभा को मिली 16.37 लाख की विकास योजनाओं की सौगात, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    कैंट विधानसभा को मिली 16.37 लाख की विकास योजनाओं की सौगात, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    उदयीवीर बाबा मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

    उदयीवीर बाबा मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

    मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

    मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

    काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल