नरपतपुर स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी मुक्त अभियान का भौतिक सत्यापन

राज्य स्तरीय टीम ने उपचार व्यवस्था व अभिलेखों की जांच की, गांव में मरीजों से भी ली जानकारी

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी): भारत सरकार के टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को चिरईगांव ब्लॉक स्थित नरपतपुर स्वास्थ्य केंद्र का राज्य स्तरीय टीम द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद के मार्गदर्शन एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय के निर्देशन में संपन्न हुआ।

सत्यापन टीम में राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक रितु पाटील, डॉ. राजनाथ राम, डीपीटीसी विनय मिश्रा, एमओडीटीसी डॉ. अन्वित श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक दिनेश कुमार शामिल रहे। टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर को मुख्य केंद्र बनाकर टीबी मरीजों की उपचार व्यवस्था, दवा वितरण प्रणाली और अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही गांव में पहुंचकर मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।

इसके बाद टीम ने बराई आम सेंटर का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष चिरईगांव ब्लॉक की 76 ग्राम पंचायतों में से 2 को गोल्ड, 17 को सिल्वर तथा 26 को कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक प्रयासों से टीबी उन्मूलन अभियान को लगातार मजबूती मिल रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    चौबेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए प्रस्तुत की विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना     रिपोर्ट विवेक राय  चौबेपुर (वाराणसी)।…

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    पंडित अवशेष पांडेय ‘कल्लू महाराज’ ने बाबा के चरणों में की मंगलकामना, देशसेवा में निरंतर जुटे रहने की प्रार्थना     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता