रविवार को चार घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति

लाइन मरम्मत व पेड़ छंटाई कार्य के चलते कई गांवों में कटौती

वाराणसी। जनपद के क्राइस्टनगर (आयर) 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में रविवार 22 फरवरी 2026 को निर्धारित मरम्मत कार्य के कारण चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार 33 केवी लाइन की मरम्मत तथा पेड़-डालियों की छंटाई के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस दौरान औरा, शिवरामपुर, उदयपुर, सुलेमापुर, बनियापुर, महावीर बाजार, चमारहा बाजार, सुतबलपुर, बेलवरिया, आदमपुर, दशनीपुर, पुवारी कला समेत आसपास के गांव प्रभावित रहेंगे।

उपखंड अधिकारी अभिषेक कुमार मल्ल ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा और भविष्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। विभाग ने समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कर आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिलाया है तथा उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 87 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

    भूमि विवादों के गुणवत्तापूर्ण समाधान पर दिया जोर, पौधरोपण, जल निकासी और संचारी रोग नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश   रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित…

    अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    पीडीए अभियान के तहत पौधारोपण कर हरित उत्तर प्रदेश का दिया संदेश, कार्यकर्ताओं ने मंदिर में भजन-कीर्तन कर की दीर्घायु की कामना   रिपोर्ट : विवेक राय रामनगर (वाराणसी)। समाजवादी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 87 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 87 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

    अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    आशा लाइब्रेरी का दो दिवसीय समर कैंप संपन्न, छात्राओं ने सीखी रचनात्मक गतिविधियां

    आशा लाइब्रेरी का दो दिवसीय समर कैंप संपन्न, छात्राओं ने सीखी रचनात्मक गतिविधियां

    माय भारत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

    माय भारत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

    रजिस्ट्री के लिए ले जा रही नकदी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आठ आरोपी दबोचे

    रजिस्ट्री के लिए ले जा रही नकदी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आठ आरोपी दबोचे

    मुनारी की दलित बस्ती को मिली सीसी रोड की सौगात, विधायक त्रिभुवन राम ने किया लोकार्पण

    मुनारी की दलित बस्ती को मिली सीसी रोड की सौगात, विधायक त्रिभुवन राम ने किया लोकार्पण