बराईं ग्राम पंचायत में मतदाता सूची जागरूकता अभियान आयोजित

बीएलओ ने नाम जोड़ने व संशोधन की प्रक्रिया समझाई, आवश्यक दस्तावेजों की दी जानकारी

वाराणसी। चिरईगांव विकासखंड के बराईं ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बूथ पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक ग्रामीणों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना था।

बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) कुसुम निगम एवं साधना शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि जिन नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नाम जुड़वाने के लिए निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य हैं।

बीएलओ ने उन मतदाताओं को भी अवगत कराया जिनके पिता के नाम में त्रुटि होने के कारण नोटिस जारी किए गए हैं। ऐसे व्यक्तियों को संबंधित प्रपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं और उनसे सही दस्तावेज संलग्न कर समय से फॉर्म जमा करने का अनुरोध किया गया, ताकि समयबद्ध तरीके से संशोधन किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर जोर देते हुए ग्रामीणों से मतदान के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

इस अवसर पर अश्वनी कुमार, सुबेदार यादव, अनिता गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पहल की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली के 32 प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, स्वरोजगार के लिए बैंक देगा वित्तीय सहयोग     रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। राज्य सरकार की…

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की लगाई गुहार, विधायक ने डीसीपी से फोन पर की वार्ता     रिपोर्ट विवेक राय  राजातालाब। जक्खिनी पुलिस चौकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल