एसएसआई पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ

एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने मशाल जलाकर किया उद्घाटन, कबड्डी-खो-खो रहे आकर्षण का केंद्र

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कटेसर कलां स्थित एसएसआई पब्लिक स्कूल में वर्ष 2026 की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने स्व. सूबेदार सिंह की स्मृति में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

 

उद्घाटन के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। रेड, ग्रीन, ब्लू और येलो हाउस के प्रतिभागियों ने अनुशासन और जोश के साथ मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद खेल मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों के जरिए प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल रहा है और युवाओं को फिट रहने का संदेश दिया जा रहा है।

 

प्रतियोगिता में कबड्डी और खो-खो मुकाबले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिसमें विद्यार्थियों ने खेल भावना और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के चेयरमैन अमित कुमार सिंह (सन्नी) ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

प्रधानाचार्य डॉ. आर.पी. साही ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक एवं खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अंजनी नंदन पांडेय, रामसूरत यादव (प्रधान संघ अध्यक्ष चोलापुर), मनीष चौहान (प्रधान सुंगुलपुर), सुनील चौबे (प्रबंधक आरबीसी चिल्ड्रेन एकेडमी), परमानंद गिरी (प्रधान बिकापुर), अजय पांडेय (प्रबंधक राजनंदन साहू इंटर कॉलेज) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में विद्यालय परिवार ने अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मैदान बच्चों के उत्साह और खेल भावना से गूंजता रहा, जिससे स्पष्ट हुआ कि शिक्षा के साथ खेल भी व्यक्तित्व निर्माण का मजबूत आधार है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    2013 में कैंट थाना क्षेत्र से जुड़ा था मामला, विशेष न्यायाधीश पूनम पाठक की अदालत ने सुनाया फैसला     रिपोर्ट आनंद रत्न उपाध्याय वाराणसी। प्रतिबंधित असलहा एवं कारतूस बरामदगी…

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    नमामि गंगे के राजेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं से की अपील, पूजा सामग्री और प्लास्टिक नदी में न डालने का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। देव दीपावली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    जौनपुर में NDA के सीट बंटवारे का संभावित फॉर्मूला चर्चा में, भाजपा 6 तो सहयोगियों को मिल सकती हैं 3 सीटें

    जौनपुर में NDA के सीट बंटवारे का संभावित फॉर्मूला चर्चा में, भाजपा 6 तो सहयोगियों को मिल सकती हैं 3 सीटें

    करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में मुनारी कार्यालय पर छापा

    करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में मुनारी कार्यालय पर छापा

    आशापुर ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से अधेड़ की मौत

    आशापुर ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से अधेड़ की मौत

    बैकुंठ चतुर्दशी पर काशी विश्वनाथ धाम में विष्णु-शिव की आराधना, गूंजे वैदिक मंत्र

    बैकुंठ चतुर्दशी पर काशी विश्वनाथ धाम में विष्णु-शिव की आराधना, गूंजे वैदिक मंत्र