वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

नरपतपुर पुलिया के पास शाम 6:45 बजे हुआ दुर्घटना; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के नरपतपुर पुलिया के समीप सोमवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर करीब 6:45 बजे हुआ।

ग्राम नरपतपुर निवासी तुलसी पुत्र लालचंद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र महेंद्र (32 वर्ष) सोमवार शाम पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज गति और लापरवाही से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गायक-अभिनेता रितेश पाण्डेय ने किया “पा म्यूजिक” स्टूडियो का शुभारंभ

    आशापुर में भव्य आयोजन, भोजपुरी संगीत जगत के कई कलाकार रहे मौजूद   (रिपोर्ट: विवेक राय)  वाराणसी। आशापुर क्षेत्र में नवस्थापित “पा म्यूजिक” स्टूडियो का भव्य उद्घाटन भोजपुरी गायक एवं…

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    थाना सिगरा पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर मालगोदाम रोड से दबोचा गया अभियुक्त (रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गायक-अभिनेता रितेश पाण्डेय ने किया “पा म्यूजिक” स्टूडियो का शुभारंभ

    गायक-अभिनेता रितेश पाण्डेय ने किया “पा म्यूजिक” स्टूडियो का शुभारंभ

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार

    सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार

    वार्षिक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों की रुक सकती है सम्मान निधि

    वार्षिक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों की रुक सकती है सम्मान निधि

    अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत

    अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत

    मेंहदी समारोह में बवाल के बाद जानलेवा हमले का मामला दर्ज

    मेंहदी समारोह में बवाल के बाद जानलेवा हमले का मामला दर्ज