रिटायर्ड सैनिक पर जानलेवा हमला, घर से कुछ कदम पहले घात लगाकर पीटा

लाठी-डंडे और ईंट से मारपीट, बचाने पहुंचे परिजनों से भी की हाथापाई; तीन नामजद पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के छितौना गांव में सोमवार सुबह एक सेवानिवृत्त सैनिक पर रास्ते में हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना घर से महज 25 मीटर की दूरी पर हुई, जहां घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें मोटरसाइकिल से गिराकर मारपीट की।

पीड़ित मधु यादव पुत्र स्वर्गीय मुन्नर यादव, निवासी छितौना (मुस्तफाबाद), ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उप विद्युत खंड लेढ़पुर, वाराणसी में सुरक्षा ड्यूटी पर कार्यरत हैं। 23 फरवरी 2026 को ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते समय गांव के ही सूबेदार यादव, अवनीश यादव और संदीप यादव ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने पहले मोटरसाइकिल से धक्का देकर गिराया और फिर लाठी-डंडे व ईंट से हमला कर दिया।

हमले में मधु यादव को पीठ, पसलियों और जांघ में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उनके पुत्र अंकित कुमार, पुत्री साक्षी उर्फ रोली तथा पत्नी माला देवी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। अंकित कुमार को भी पीठ, कमर और पैरों में चोटें आई हैं।

थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    पुण्य स्मृतियों को नमन करने पहुंचे दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, मड़ई पर पहुंचकर किया भावपूर्ण स्मरण     रिपोर्ट…

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    सीसीटीवी कैमरा, ₹6,820 नकद और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। जंसा थाना पुलिस ने चोरी की दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन