पलकहां में शिक्षा चौपाल: डिजिटल पढ़ाई और निपुण भारत पर जागरूकता

छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर वो नाटक; उत्कृष्ट बच्चों को मिला सम्मान

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर ब्लॉक की धौरहरा न्याय पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पलकहां में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

इस दौरान प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती, पलकहां तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय गरथौली के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इको क्लब की नोडल शिक्षिका सुमन कुमारी के नेतृत्व में बच्चों ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शिक्षा चौपाल में अभिभावकों व ग्रामीणों को निपुण भारत अभियान, डिजिटल शिक्षण व्यवस्था, दीक्षा ऐप, स्मार्ट बोर्ड तथा टीवी के माध्यम से पढ़ाई की जानकारी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने बताया कि चोलापुर क्षेत्र के 133 विद्यालयों में टीवी उपलब्ध हैं और अधिकांश विद्यालय निपुण घोषित किए जा चुके हैं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमन कुमारी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन भारत लाल जुमरनी ने दिया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर दुर्गा सिंह, प्रधानाध्यापक अशोक मिश्रा, अरविंद दीक्षित, अरुण पांडेय, सुनील, भारतीश मिश्रा, पुनीत सिंह, संजीव सिंह और सुजीत सिंह सहित अन्य शिक्षक व अभिभावक उपस्थित

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, पौधारोपण के साथ वाटर कूलर का लोकार्पण

    भारत विकास परिषद आस्था एवं अमृत मिलन योग ग्रुप परिवार की पहल, डॉ. महेंद्र राय बोले— शुद्ध ऑक्सीजन और हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की…

    सुबह-ए-बनारस में वेदमंत्रों की गूंज, लोकमंगल यज्ञ और सितार वादन ने बांधा समां

    ऋषिकाओं के वैदिक मंत्रोच्चार से आध्यात्मिक वातावरण हुआ आलोकित, आचार्य संजीवनी जी ने कराया लोकमंगल यज्ञ; युवा कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति को मिली सराहना   रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, पौधारोपण के साथ वाटर कूलर का लोकार्पण

    पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, पौधारोपण के साथ वाटर कूलर का लोकार्पण

    सुबह-ए-बनारस में वेदमंत्रों की गूंज, लोकमंगल यज्ञ और सितार वादन ने बांधा समां

    सुबह-ए-बनारस में वेदमंत्रों की गूंज, लोकमंगल यज्ञ और सितार वादन ने बांधा समां

    नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पौधारोपण से, छात्राओं ने निभाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का संकल्प

    नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पौधारोपण से, छात्राओं ने निभाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का संकल्प

    रक्षा एवं सामरिक अध्ययन में उज्ज्वल भविष्य, युवाओं के लिए करियर की अपार संभावनाएं : डॉ. अग्निप्रकाश

    रक्षा एवं सामरिक अध्ययन में उज्ज्वल भविष्य, युवाओं के लिए करियर की अपार संभावनाएं : डॉ. अग्निप्रकाश

    एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत महाविद्यालय में हुआ वृहद वृक्षारोपण

    एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत महाविद्यालय में हुआ वृहद वृक्षारोपण

    काशी के आसमान में गरजे तीन फाइटर जेट, एयरफोर्स की रिहर्सल ने बढ़ाया रोमांच

    काशी के आसमान में गरजे तीन फाइटर जेट, एयरफोर्स की रिहर्सल ने बढ़ाया रोमांच