142 लोगों की हुई निःशुल्क नेत्र जांच, 62 मोतियाबिंद मरीजों का होगा ऑपरेशन

आशा ट्रस्ट व आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में शिविर आयोजित

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। भन्दहां कला स्थित कैथी केंद्र पर बुधवार को सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट एवं आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में 14वां निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 142 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 62 मोतियाबिंद मरीज चिन्हित किए गए।

चयनित मरीजों का अस्पताल में आवश्यक जांच के बाद गुरुवार को निःशुल्क ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपण तथा चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को शुक्रवार को अस्पताल की बस से वापस आशा ट्रस्ट केंद्र पहुंचाया जाएगा।

आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल की सामुदायिक आउटरीच टीम के राजा सिंह, संकेत सिंह यादव, अंकित कुमार, रुक्मिणी, मनीषा भारती और किरण सिंह ने मरीजों की जांच की।

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि जिला अंधता निवारण समिति, आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल और आशा ट्रस्ट के सहयोग से प्रत्येक माह के चौथे बुधवार को इस केंद्र पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे गरीब व जरूरतमंद लोगों को मोतियाबिंद से राहत मिल सके। अगला शिविर 25 मार्च को आयोजित होगा।

शिविर के सफल आयोजन में प्रदीप सिंह, ब्रिजेश कुमार, सनी, राजकुमार पटेल, रमेश प्रसाद, अमित कुमार, सरोज, सुनीता, अनू एवं सारिका सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली के 32 प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, स्वरोजगार के लिए बैंक देगा वित्तीय सहयोग     रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। राज्य सरकार की…

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की लगाई गुहार, विधायक ने डीसीपी से फोन पर की वार्ता     रिपोर्ट विवेक राय  राजातालाब। जक्खिनी पुलिस चौकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल