मार पीटकर पैसे लूटने के मामले में मिली जमानत

वाराणसी:- कंपनी का पैसा लेकर जा रहे कर्मचारी को मारपीटकर उससे 30 हजार रुपए नगद व 15 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर करा लेने के मामले में आरोपित को कोर्ट से राहत मिल गयी | अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन षष्ठम)/न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी बंसल की अदालत ने सिरगोवर्धन, लंका निवासी अमित यादव को 25-25 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव, नरेश यादव व आशीष यादव ने पक्ष रखा |अभियोजन पक्ष के अनुसार मूल रूप से घोरावल, सोनभद्र व वर्तमान में डाफी, लंका में रहने वाला राकेश कुमार पाण्डेय ने लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी | आरोप था कि वह रुटवे वेलनेस प्रा. लि. कंपनी में काम करता है इस दौरान वह 27 सितंबर 2023 को अपने साथी पिपरी, सोनभद्र निवासी सोनू कुमार प्रजापति के साथ कम्पनी के पैसो का हिसाब करके अपने आवास पर आ रहा था उसी दौरान रात करीब 10.20 बजे डाफी ईंटा मंडी के बगल में अमित कुमार यादव अपने एक अज्ञात साथी के साथ मेरी गाड़ी को रोक लिया गाड़ी रुकते ही वे दोनों लोग मेरे दोस्त को सोनू को दो झापड़ मारे। जिसके बाद मेरा दोस्त डर के मारे स्कूटी गाड़ी छोड़ कर भाग गया | इस दौरान मुझे अकेले पाकर वे लोग मुझे बहुत मारे पीटे तथा मेरे पास रखे 30000 रुपये छीन लिये साथ ही मोबाइल के जरिए 15000 रुपये विशाल कुमार यादव के नाम पर ट्रांसफर कराया |इस दौरान उसके शोर मचाने पर वे लोग गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए उनके जाने के बाद वह किसी तरह अपने पुलिस चौकी पर पहुंचा और सूचना दिया | इसके बाद अपना प्राथमिक उपचार कराने के बाद लंका थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी इस मामले आरोपित ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से कोर्ट में आत्म समर्पण कर जमानत के लिए अर्जी दी थी ||

SHREE 7NEWS

SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

Related Posts

सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी