“एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा” के संकल्प के साथ स्कूल चलो अभियान की शुरुआत

चिरईगांव में शिक्षकों व छात्रों की जागरूकता रैली, नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। चिरईगांव क्षेत्र में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में नए शिक्षण सत्र के प्रथम दिवस पर “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। “एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा” के संकल्प के साथ शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने जनजागरूकता के लिए रैली निकाली।

कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान ब्लॉक स्तर पर बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर रैली के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और सभी से शिक्षा के महत्व को समझते हुए हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ने की अपील की।

इस अवसर पर रश्मि त्रिपाठी (एआरपी), डॉ. मनीष कुमार कुशवाहा, नीलम त्रिपाठी, पुष्पा सिंह, रिचा सिंह, अर्चना चौहान, पूनम यादव, पूजा मालवीय, प्रज्ञा शर्मा, चन्द्ररेखा, सुनीता यादव, मधु यादव, ज्योत्सना पाण्डेय, सीमा, नूतन दीक्षित एवं नीलम सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    पुरस्कार वितरण एवं राजभाषा संगोष्ठी में हिंदी के अधिकाधिक कार्यालयीन प्रयोग पर दिया जोर, ‘बरेका दर्पण’ के 38वें अंक का हुआ विमोचन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। बनारस…

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय झौआ में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत     रिपोर्ट आनंदरत्न उपाध्याय  वाराणसी। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक