तेंदुए के हमले में घायल तीनों पीड़ितों को मिला मुआवजा, मंत्री अनिल राजभर ने दी आर्थिक सहायता

गौराकलां की घटना के बाद एक-एक लाख रुपये की राहत राशि, सरकार ने सुरक्षा और सहायता का भरोसा दोहराया

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी): पिछले वर्ष 23 मई को क्षेत्र के गौराकलां गांव में तेंदुए के हमले से घायल हुए तीनों पीड़ितों को प्रदेश सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। रविवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने प्रत्येक पीड़ित को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देकर राहत पहुंचाई।

ज्ञात हो कि इस घटना में कमौली निवासी सुनील, गौराकलां निवासी जयदेव तथा शंकरपुर नवापुर निवासी प्रदीप मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। तेंदुए की मौजूदगी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी, जिसके बाद वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में अभियान चलाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया, हालांकि सफलता नहीं मिल सकी।

मंत्री अनिल राजभर ने इस अवसर पर कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

इस दौरान मंत्री प्रतिनिधि संजय सिंह, प्रवीण सिंह, कमलेश मौर्य, प्रकाश राजभर, शशांक श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, देवमनी तिवारी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    बीमार बच्चों का इलाज कराकर लौट रही महिला को सुनसान रास्ते पर बनाया निशाना, पुलिस ने शुरू की जांच     रिपोर्ट : विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के…

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी विधानसभा के मेंहदीगंज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक