अप्रैल माह का निःशुल्क राशन वितरण आज से शुरू

20 अप्रैल तक मिलेगा खाद्यान्न, ओटीपी सत्यापन अनिवार्य; समय पर केवाईसी कराने की अपील

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी): शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अप्रैल 2026 माह का निःशुल्क राशन वितरण सोमवार से प्रारंभ हो गया है। यह वितरण 6 अप्रैल से 20 अप्रैल तक निर्धारित उचित दर की दुकानों पर किया जाएगा।

जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण वल्लभ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न, जिसमें 10 किलोग्राम गेहूं और 25 किलोग्राम चावल शामिल है, निःशुल्क दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न (1 किलोग्राम गेहूं एवं 4 किलोग्राम चावल) वितरित किया जाएगा।

राशन वितरण का समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा अपराह्न 2 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपनी उचित दर की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर लें।

जिलापूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि वितरण की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है, जिसके बाद किसी भी स्थिति में राशन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल ओटीपी सत्यापन अनिवार्य किया गया है।

इसके साथ ही क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गुलाब यादव एवं पूर्ति निरीक्षक सदर संजय सिंह ने सभी कार्डधारकों से अपील की है कि जिनका केवाईसी अभी तक पूरा नहीं हुआ है, वे जल्द से जल्द केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या न हो।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

    जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई, सीमांकन के खूँटे उखाड़ने और धमकी देने का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS,…

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    सारनाथ पुलिस व एटीएस की संयुक्त कार्रवाई, पश्चिम बंगाल के मालदा से दबोचा गया आरोपी; जाली नोट और मादक पदार्थों के अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच तेज   रिपोर्ट : विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

    मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

    काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

    6 से 20 जुलाई तक मिलेगा निःशुल्क राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित

    6 से 20 जुलाई तक मिलेगा निःशुल्क राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित

    काशी पहुंचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद गंगा आरती में हुईं शामिल

    काशी पहुंचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद गंगा आरती में हुईं शामिल

    स्ट्रीट वेंडर्स को मिले सम्मानजनक पहचान, केवल अतिक्रमण के नजरिए से न देखें: मनोज तिवारी

    स्ट्रीट वेंडर्स को मिले सम्मानजनक पहचान, केवल अतिक्रमण के नजरिए से न देखें: मनोज तिवारी