दो मुकदमों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस टीम पर हमले और जानलेवा मारपीट का आरोपी कपिसा मोड़ से दबोचा गया

वाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के वरुणा जोन अंतर्गत चोलापुर थाना पुलिस ने दो गंभीर मामलों में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई स्वतंत्र प्रभारी मानसी दहिया के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त मोहित चौहान (52 वर्ष) ग्राम जरियारी, थाना चोलापुर का निवासी है। वह जातिसूचक गाली-गलौज और जानलेवा हमले सहित पुलिस टीम पर हमले के मामलों में वांछित चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके अलावा, आरोप है कि चौकी प्रभारी दानगंज जितेन्द्र कुमार पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार सुबह कपिसा मोड़ से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल मो. शकील अहमद, कांस्टेबल अमित सिंह और कांस्टेबल आदित्य कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

    जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई, सीमांकन के खूँटे उखाड़ने और धमकी देने का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS,…

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    सारनाथ पुलिस व एटीएस की संयुक्त कार्रवाई, पश्चिम बंगाल के मालदा से दबोचा गया आरोपी; जाली नोट और मादक पदार्थों के अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच तेज   रिपोर्ट : विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

    मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

    काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

    6 से 20 जुलाई तक मिलेगा निःशुल्क राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित

    6 से 20 जुलाई तक मिलेगा निःशुल्क राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित

    काशी पहुंचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद गंगा आरती में हुईं शामिल

    काशी पहुंचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद गंगा आरती में हुईं शामिल

    स्ट्रीट वेंडर्स को मिले सम्मानजनक पहचान, केवल अतिक्रमण के नजरिए से न देखें: मनोज तिवारी

    स्ट्रीट वेंडर्स को मिले सम्मानजनक पहचान, केवल अतिक्रमण के नजरिए से न देखें: मनोज तिवारी