30 लाख की चोरी का खुलासा, शातिर अपराधी गिरफ्तार

सोना-चांदी, नकदी व अवैध असलहा बरामद; रोहनिया पुलिस की कार्रवाई, टीम को इनाम घोषित

वाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट के वरुणा जोन अंतर्गत रोहनिया थाना पुलिस ने ग्राम गोविन्दपुर में हुई लाखों की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त शनि धरिकार को पुलिस ने चौरा माता मंदिर, परमानन्दपुर के पास से दबोचा। उसके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये मूल्य का गला हुआ सोना (180.460 ग्राम) और चांदी (818 ग्राम), 8500 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त कार तथा एक .315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, बीती 21/22 मार्च की रात पीड़ित परिवार विंध्याचल दर्शन के लिए घर से बाहर गया था। इसी दौरान बंद मकान को निशाना बनाकर अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी कर ली गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह साथियों के साथ मिलकर बंद घरों की रेकी करता था और चोरी के बाद जेवरों को गलाकर पहचान मिटा देता था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह का पर्दाफाश किया।

अभियुक्त शनि धरिकार पर वाराणसी के विभिन्न थानों में चोरी व लूट के करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त ने इस सफलता पर थाना प्रभारी राजू सिंह व उनकी टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    बीमार बच्चों का इलाज कराकर लौट रही महिला को सुनसान रास्ते पर बनाया निशाना, पुलिस ने शुरू की जांच     रिपोर्ट : विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के…

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी विधानसभा के मेंहदीगंज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक