पागल कुत्ते का आतंक, पिता-पुत्र समेत पांच लोग घायल

खानपुर व उमरहां में लोगों को काटा, उपचार के बाद सभी को भेजा गया घर

चिरईगांव (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के खानपुर और उमरहां गांव में गुरुवार सुबह पागल कुत्ते के हमले से पिता-पुत्र सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार खानपुर निवासी धीरेन्द्र कुमार (38), उनके पुत्र सूर्यांश (5) तथा हितेश (30) को पागल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। इसके बाद वही कुत्ता उमरहां पहुंचा, जहां उसने नंदलाल (46) और निधि पाण्डेय (25) को भी अपना शिकार बना लिया। सभी घायलों को कंधे और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव लाया गया, जहां उन्हें एआरवी (एंटी रैबीज वैक्सीन) लगाया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर रेफर कर दिया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. राजनाथ ने बताया कि घायलों को इम्यूनोग्लोबिन का इंजेक्शन लगाने के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग सतर्कता बरत रहे हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली के 32 प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, स्वरोजगार के लिए बैंक देगा वित्तीय सहयोग     रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। राज्य सरकार की…

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की लगाई गुहार, विधायक ने डीसीपी से फोन पर की वार्ता     रिपोर्ट विवेक राय  राजातालाब। जक्खिनी पुलिस चौकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल