मानसून से पहले सफाई अभियान तेज, नगर निगम ने उतारी ड्रेन मास्टर मशीन

1.80 करोड़ की अत्याधुनिक मशीन का महापौर ने किया लोकार्पण, बड़े नालों व जलाशयों की होगी सफाई

वाराणसी। मानसून के मद्देनजर शहर में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नालों की सफाई के लिए 1.80 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई अत्याधुनिक ड्रेन मास्टर मशीन का गुरुवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने लोकार्पण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

नगर निगम के अनुसार यह एमीफीबियस ड्रेन मास्टर मशीन सूखी जमीन, गहरे कीचड़ और जलभराव वाले क्षेत्रों में समान रूप से कार्य करने में सक्षम है। इसकी प्रतिदिन 30 टन कचरा निस्तारण क्षमता है। मशीन का उपयोग शहर के बड़े नालों, पोखरों और तालाबों की सफाई के साथ-साथ गंगा और वरुणा नदी में जमी सिल्ट हटाने में भी किया जाएगा।

अधिकारियों का मानना है कि इस मशीन के उपयोग से बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या में काफी हद तक कमी लाई जा सकेगी।

लोकार्पण के बाद महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संयुक्त रूप से संकट मोचन पुलिया और अस्सी क्षेत्र के नालों का निरीक्षण किया। इस दौरान रविदास पार्क के सामने स्थित नाले, अस्सी नाला तथा अस्सी घाट के पास निर्माणाधीन मल्टी स्टोरेज पार्किंग का भी जायजा लिया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    डॉ. संजय सिंह चौहान का ऐलान—2027 के विधानसभा चुनाव में 250 सीटों पर उतारेगी पार्टी के प्रत्याशी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के मुनारी खेल…

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    भगवान श्रीराम ने दुष्टों के संहार का लिया संकल्प, ऋषि-मुनियों को दिया अभय; लक्ष्मण को समझाया माया और भक्ति का रहस्य     रामनगर (वाराणसी)। रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता