कोडीन कफ सिरप तस्करी का मुख्य आरोपी इंटरपोल के रडार पर, रेड कॉर्नर नोटिस जारी

दुबई में फरार शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी की तैयारी तेज, प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू

वाराणसी। प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में फरार मुख्य अभियुक्त शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। इस कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है और पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीते 19 नवंबर को थाना रोहनिया क्षेत्र में भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21, 25 और 29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने के बाद 12 फरवरी 2026 को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया गया।

मामले में फरार चल रहे शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने के लिए आवेदन किया गया था। सीबीआई के सहयोग से यह नोटिस जारी करा लिया गया है। आरोपी वर्तमान में दुबई (यूएई) में छिपा हुआ बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद संबंधित देश की एजेंसियां आरोपी को गिरफ्तार कर सकती हैं। साथ ही उसके भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर भारत लाया जाएगा और न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

इस बहुचर्चित मामले में प्रदेशभर से दर्जनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियां भी जब्त की जा चुकी हैं। जांच में सामने आया है कि शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल की कंपनी ‘शैली ट्रेडर्स’ के माध्यम से कफ सिरप की खरीद-फरोख्त की जा रही थी। पुलिस इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली के 32 प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, स्वरोजगार के लिए बैंक देगा वित्तीय सहयोग     रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। राज्य सरकार की…

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की लगाई गुहार, विधायक ने डीसीपी से फोन पर की वार्ता     रिपोर्ट विवेक राय  राजातालाब। जक्खिनी पुलिस चौकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल