राजवाड़ी में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का बीडीओ ने किया निरीक्षण

15 अप्रैल से पहले पंजीकरण कराने की अपील, 21 किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर के खंड विकास अधिकारी शिवनारायण सिंह ने गुरुवार को राजवाड़ी गांव में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को समय रहते रजिस्ट्री कराने की सलाह दी, ताकि वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें।

बीडीओ ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के बाद जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी, उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खाद, उन्नत बीज, कृषि रक्षा रसायनों सहित अन्य सरकारी योजनाओं और अनुदान का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने सभी किसानों से 15 अप्रैल से पहले अनिवार्य रूप से रजिस्ट्री कराने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ सहायक विकास अधिकारी सुनील पाण्डेय के साथ कैंप पहुंचे थे। इस अवसर पर कुल 21 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई।

कैंप में कृषि विभाग के खंड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी, पंचायत सहायक विमलेश यादव, लेखपाल अरुण कुमार शर्मा, फसल बीमा प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश यादव, हरिश्चंद्र सिंह तथा ग्राम प्रधान साधो यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कोडीन कफ सिरप तस्करी का मुख्य आरोपी इंटरपोल के रडार पर, रेड कॉर्नर नोटिस जारी

    दुबई में फरार शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी की तैयारी तेज, प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू   वाराणसी। प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में फरार मुख्य अभियुक्त शुभम जायसवाल के खिलाफ…

    चेतगंज में छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की फुर्ती से मिली सफलता

    चौराहे पर पहचान के बाद धर दबोचा गया आरोपी, एक दिन में कार्रवाई पूरी   वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजवाड़ी में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का बीडीओ ने किया निरीक्षण

    राजवाड़ी में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का बीडीओ ने किया निरीक्षण

    थ्रेसर में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

    थ्रेसर में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

    जिलाधिकारी का वेतन रोकने का आदेश फिलहाल स्थगित, कोर्ट ने मांगा प्रगति विवरण

    जिलाधिकारी का वेतन रोकने का आदेश फिलहाल स्थगित, कोर्ट ने मांगा प्रगति विवरण

    कोडीन कफ सिरप तस्करी का मुख्य आरोपी इंटरपोल के रडार पर, रेड कॉर्नर नोटिस जारी

    कोडीन कफ सिरप तस्करी का मुख्य आरोपी इंटरपोल के रडार पर, रेड कॉर्नर नोटिस जारी

    गोरारी में इंटरलाकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी

    गोरारी में इंटरलाकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी

    छात्रवृत्ति योजना से 6 मेधावी छात्रों को मिला सहारा

    छात्रवृत्ति योजना से 6 मेधावी छात्रों को मिला सहारा