वाराणसी में ट्रैफिक सुधार को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल का पैदल निरीक्षण, 799 वाहनों का चालान

RTC योजना के तहत सख्ती तेज, 74 वाहन सीज; अवैध स्टैंड, अतिक्रमण और ठेला-खुमचा पर कार्रवाई के निर्देश

वाराणसी। शहर की जाम समस्या को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को व्यापक स्तर पर निरीक्षण किया। “Reducing Traffic Congestion (RTC)” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत उन्होंने लहुराबीर से लंका तक प्रमुख मार्गों का पैदल भ्रमण कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान चेतगंज, बेनियाबाग, नई सड़क, रामापुरा, गोदौलिया, मदनपुरा, सोनारपुरा, अस्सी और लंका जैसे अत्यंत व्यस्त क्षेत्रों में यातायात संचालन की स्थिति का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें बिना नंबर प्लेट, रांग साइड वाहन चलाने और तीन सवारी बैठाने जैसे मामलों में कुल 799 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही 74 वाहनों को सीज कर ₹15.94 लाख का समन शुल्क वसूला गया तथा 8 अभियोग दर्ज किए गए।

पुलिस आयुक्त ने अवैध रूप से संचालित ऑटो रिक्शा स्टैंडों को तत्काल हटाने और व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए, ताकि सड़कों पर अव्यवस्था खत्म हो सके। इसके अलावा सड़क पर ठेला-खुमचा लगाकर यातायात बाधित करने वालों और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में सुगम, सुरक्षित और बाधारहित यातायात व्यवस्था स्थापित करना प्राथमिकता है और इसके लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल यादव सहित अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    डॉ. संजय सिंह चौहान का ऐलान—2027 के विधानसभा चुनाव में 250 सीटों पर उतारेगी पार्टी के प्रत्याशी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के मुनारी खेल…

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    भगवान श्रीराम ने दुष्टों के संहार का लिया संकल्प, ऋषि-मुनियों को दिया अभय; लक्ष्मण को समझाया माया और भक्ति का रहस्य     रामनगर (वाराणसी)। रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता