वाराणसी में बिजली विभाग का रिश्वतखोरी कांड उजागर, जेई व लाइनमैन 20 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बिजली चोरी का डर दिखाकर मांग रहे थे 50 हजार, एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर दबोचा

वाराणसी। बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का एक और मामला शुक्रवार को सामने आया, जब एंटी करप्शन टीम ने मंडुआडीह थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और लाइनमैन को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडुआडीह निवासी शुभम श्रीवास्तव के घर की बिजली बकाया बिल के चलते काट दी गई थी। समस्या के समाधान के लिए जब वह बिजली कार्यालय पहुंचे, तो जेई नवनीत यादव ने उनके घर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने शुभम पर बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी।

आरोप है कि मामले को रफा-दफा करने के लिए जेई नवनीत यादव और लाइनमैन लक्ष्मण ने पहले 50 हजार रुपये की मांग की। काफी मिन्नतों के बाद यह रकम 20 हजार रुपये में तय हुई। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की पुष्टि कर ट्रैप की योजना बनाई।

शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने केमिकल लगे नोट शुभम को सौंपे और उन्हें मंडुआडीह पावर हाउस भेजा। जैसे ही शुभम ने आरोपियों को पैसे दिए, पहले से सादे कपड़ों में मौजूद टीम ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपियों के हाथ धुलवाए गए, जो केमिकल के प्रभाव से लाल हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई।

तलाशी में जेई नवनीत यादव के पास से 20 हजार रुपये की घूस बरामद हुई, साथ ही उनकी जेब से अतिरिक्त नकदी भी मिली। अब एंटी करप्शन टीम इस बात की जांच कर रही है कि कहीं आरोपी अन्य लोगों से भी इसी तरह अवैध वसूली तो नहीं कर रहे थे।

इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में खलबली मची हुई है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वृद्ध महिला से चेन लूट का खुलासा, शातिर लुटेरा गिरफ्तार

    सारनाथ पुलिस ने लूटी गई सोने की चेन और चोरी की बुलेट बरामद की, रेकी कर वारदात को दिया था अंजाम   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। सारनाथ थाना…

    श्रावण से पहले प्रशासन सतर्क, कांवड़ यात्रा मार्ग का कमिश्नर-डीएम ने किया निरीक्षण

    सड़क, पेयजल, सफाई, बिजली और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा; गड्ढा मुक्त मार्ग व जलभराव की समस्या तत्काल दूर करने के निर्देश   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। आगामी श्रावण मास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वृद्ध महिला से चेन लूट का खुलासा, शातिर लुटेरा गिरफ्तार

    वृद्ध महिला से चेन लूट का खुलासा, शातिर लुटेरा गिरफ्तार

    श्रावण से पहले प्रशासन सतर्क, कांवड़ यात्रा मार्ग का कमिश्नर-डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण से पहले प्रशासन सतर्क, कांवड़ यात्रा मार्ग का कमिश्नर-डीएम ने किया निरीक्षण

    झूठे मुकदमे से बरी होने के बाद पत्रकार ने उठाया कानूनी कदम, चौबेपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 10 पर मानहानि का वाद

    झूठे मुकदमे से बरी होने के बाद पत्रकार ने उठाया कानूनी कदम, चौबेपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 10 पर मानहानि का वाद

    काशी में गूंजा गेहूं उद्योग के आधुनिकीकरण का स्वर, वैल्यू चेन को सशक्त बनाने पर राष्ट्रीय मंथन

    काशी में गूंजा गेहूं उद्योग के आधुनिकीकरण का स्वर, वैल्यू चेन को सशक्त बनाने पर राष्ट्रीय मंथन

    अवैध खनन वसूली के आरोप में चौबेपुर थाना प्रभारी लाइनहाजिर, पुलिस आयुक्त ने की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई

    अवैध खनन वसूली के आरोप में चौबेपुर थाना प्रभारी लाइनहाजिर, पुलिस आयुक्त ने की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई

    ‘काशी द्वार’ से सुगम दर्शन व्यवस्था लागू होने पर व्यवसायी संघ ने विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी का किया सम्मान

    ‘काशी द्वार’ से सुगम दर्शन व्यवस्था लागू होने पर व्यवसायी संघ ने विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी का किया सम्मान