हाइवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर, महिला की मौत

चौबेपुर क्षेत्र में हादसा, चालक मौके से फरार; पुलिस ने शुरू की जांच

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की जान चली गई। पनिहरी गांव निवासी सुलाबी देवी (55), पत्नी कैलाश प्रसाद, करीब तीन बजे हाइवे पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी गंभीर थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना को देख आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हुई है। फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वृद्ध महिला से चेन लूट का खुलासा, शातिर लुटेरा गिरफ्तार

    सारनाथ पुलिस ने लूटी गई सोने की चेन और चोरी की बुलेट बरामद की, रेकी कर वारदात को दिया था अंजाम   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। सारनाथ थाना…

    श्रावण से पहले प्रशासन सतर्क, कांवड़ यात्रा मार्ग का कमिश्नर-डीएम ने किया निरीक्षण

    सड़क, पेयजल, सफाई, बिजली और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा; गड्ढा मुक्त मार्ग व जलभराव की समस्या तत्काल दूर करने के निर्देश   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। आगामी श्रावण मास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वृद्ध महिला से चेन लूट का खुलासा, शातिर लुटेरा गिरफ्तार

    वृद्ध महिला से चेन लूट का खुलासा, शातिर लुटेरा गिरफ्तार

    श्रावण से पहले प्रशासन सतर्क, कांवड़ यात्रा मार्ग का कमिश्नर-डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण से पहले प्रशासन सतर्क, कांवड़ यात्रा मार्ग का कमिश्नर-डीएम ने किया निरीक्षण

    झूठे मुकदमे से बरी होने के बाद पत्रकार ने उठाया कानूनी कदम, चौबेपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 10 पर मानहानि का वाद

    झूठे मुकदमे से बरी होने के बाद पत्रकार ने उठाया कानूनी कदम, चौबेपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 10 पर मानहानि का वाद

    काशी में गूंजा गेहूं उद्योग के आधुनिकीकरण का स्वर, वैल्यू चेन को सशक्त बनाने पर राष्ट्रीय मंथन

    काशी में गूंजा गेहूं उद्योग के आधुनिकीकरण का स्वर, वैल्यू चेन को सशक्त बनाने पर राष्ट्रीय मंथन

    अवैध खनन वसूली के आरोप में चौबेपुर थाना प्रभारी लाइनहाजिर, पुलिस आयुक्त ने की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई

    अवैध खनन वसूली के आरोप में चौबेपुर थाना प्रभारी लाइनहाजिर, पुलिस आयुक्त ने की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई

    ‘काशी द्वार’ से सुगम दर्शन व्यवस्था लागू होने पर व्यवसायी संघ ने विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी का किया सम्मान

    ‘काशी द्वार’ से सुगम दर्शन व्यवस्था लागू होने पर व्यवसायी संघ ने विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी का किया सम्मान