पिंडरा में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 9 किशोरियों को लगा टीका

एक माह तक चलेगा अभियान, 14 वर्ष की किशोरियों को किया जाएगा कवर; जागरूकता पर विशेष जोर

 

पिंडरा (वाराणसी)। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एक माह तक चलने वाले विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव द्विवेदी ने किया। पहले दिन कुल 24 किशोरियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 9 को टीकाकरण के लिए उपयुक्त पाए जाने पर वैक्सीन लगाई गई।

स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम के तहत किशोरियों की पहले काउंसलिंग की गई, इसके बाद उनकी स्वास्थ्य जांच कर पात्रता निर्धारित की गई। योग्य पाई गई किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगाया गया।

अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिंडरा में भी जागरूकता कार्यक्रम चलाकर किशोरियों को इस गंभीर बीमारी के प्रति सचेत किया और टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉ. संजीव द्विवेदी ने बताया कि यह अभियान एक माह तक निरंतर चलेगा, जिसमें विशेष रूप से 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को टीकाकरण के दायरे में लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस अभियान का लाभ दिलाएं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनुपम सिंह, स्वास्थ्यकर्मी विजय बहादुर, अनुराधा, राजेंद्र प्रसाद, अभिषेक राय एवं अरविंद वर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    2013 में कैंट थाना क्षेत्र से जुड़ा था मामला, विशेष न्यायाधीश पूनम पाठक की अदालत ने सुनाया फैसला     रिपोर्ट आनंद रत्न उपाध्याय वाराणसी। प्रतिबंधित असलहा एवं कारतूस बरामदगी…

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    नमामि गंगे के राजेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं से की अपील, पूजा सामग्री और प्लास्टिक नदी में न डालने का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। देव दीपावली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    जौनपुर में NDA के सीट बंटवारे का संभावित फॉर्मूला चर्चा में, भाजपा 6 तो सहयोगियों को मिल सकती हैं 3 सीटें

    जौनपुर में NDA के सीट बंटवारे का संभावित फॉर्मूला चर्चा में, भाजपा 6 तो सहयोगियों को मिल सकती हैं 3 सीटें

    करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में मुनारी कार्यालय पर छापा

    करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में मुनारी कार्यालय पर छापा

    आशापुर ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से अधेड़ की मौत

    आशापुर ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से अधेड़ की मौत

    बैकुंठ चतुर्दशी पर काशी विश्वनाथ धाम में विष्णु-शिव की आराधना, गूंजे वैदिक मंत्र

    बैकुंठ चतुर्दशी पर काशी विश्वनाथ धाम में विष्णु-शिव की आराधना, गूंजे वैदिक मंत्र