सपा महिला पदाधिकारी पर घर में घुसकर हमला व तोड़फोड़ का आरोप, वीडियो वायरल

देर रात 6-7 साथियों संग पहुंचने का आरोप; सीसीटीवी में कैद घटना, पीड़ित परिवार में दहशत

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी): चौबेपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां समाजवादी पार्टी की एक महिला जिला सचिव पर घर में जबरन घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

पीड़ित राजेश कुमार यादव के मुताबिक, सिंगुलपुर निवासी प्रियंका यादव (पत्नी दीपक यादव) अपने 6-7 अज्ञात साथियों के साथ रात करीब 11 बजे उनके घर पहुंचीं। आरोप है कि सभी लोग जबरन घर में घुस आए और आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान दरवाजे और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई, वहीं जानलेवा हमले का भी आरोप लगाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अधिकांश आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्य आरोपी का व्यवहार भी काफी उग्र था। पुलिस ने स्थिति को किसी तरह नियंत्रित करते हुए उन्हें थाने ले जाया।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है, जिससे परिवार भय के माहौल में जी रहा है। वहीं, पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात भी सामने आई है।

मामले में पीड़ित द्वारा चौबेपुर थाने में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी