भीषण गर्मी में भी जारी रही जनसेवा, लेखपाल ने घर-घर पहुंचकर कराई किसान रजिस्ट्री

चिरईगांव के बराईं गांव में अनोखी पहल, किसानों को घर बैठे मिली सरकारी योजना से जुड़ने की सुविधा

वाराणसी: वाराणसी जनपद के चिरईगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बराईं में झुलसाती गर्मी के बीच जनसेवा का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। यहां लेखपाल अंकित श्रीवास्तव ने किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर किसान रजिस्ट्री का कार्य संपन्न कराया।

तेज धूप और गर्म हवाओं के बावजूद लेखपाल ने प्रत्येक किसान से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया और उन्हें किसान फार्मर रजिस्ट्री के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मौके पर ही पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर किसानों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत दिलाई।

इस पहल से जहां किसानों का समय बचा, वहीं उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी मुक्ति मिली। लेखपाल अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि किसान रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, अनुदान और अन्य लाभ सीधे प्राप्त हो सकेंगे। इसलिए सभी पात्र किसानों का पंजीकरण कराना अत्यंत आवश्यक है।

ग्रामवासियों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में भी घर-घर जाकर सेवा देना लेखपाल की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को दर्शाता है। यह प्रयास प्रशासन की किसानों के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही का भी परिचायक है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    नमामि गंगे के तत्वावधान में विशेष प्रार्थना, भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को किया गया नमन   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को…

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ किया क्षेत्र भ्रमण, विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों की लगाई फटकार   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में 10 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में 10 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण