ड्यूटी पर जाते समय लेखपाल सड़क हादसे में घायल, हालत गंभीर

फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य हेतु जा रहे थे प्रद्युम्न कुमार यादव, प्रशासन व लेखपाल संघ ने संभाला मोर्चा

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र में रविवार को ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में लेखपाल प्रद्युम्न कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वह फार्मर रजिस्ट्रेशन के कार्य के सिलसिले में अपने कार्यक्षेत्र काशी विद्यापीठ के मुड़ादेव गांव जा रहे थे, तभी कटहल गंज के पास दुर्घटना हो गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल लेखपाल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी गंभीर स्थिति को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।

लेखपाल संघ ने जताई एकजुटता, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

घटना की जानकारी मिलते ही लेखपाल संघ के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल लेखपाल का हालचाल लिया। उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

तहसीलदार सदर और नायब तहसीलदार भी अस्पताल पहुंचे तथा चिकित्सकों से वार्ता कर बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

तहसील सदर लेखपाल संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं महामंत्री श्यामानन्द सागर ने सभी लेखपाल साथियों से अपील की है कि वे एकजुट होकर घायल लेखपाल के उपचार हेतु आर्थिक सहयोग करें, ताकि इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहे।

यह घटना जहां एक ओर कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करती है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन और साथियों की संवेदनशीलता एवं एकजुटता को भी दर्शाती है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    ‘बोध–नशा उन्मूलन कार्यक्रम’ और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बीच दो वर्ष का समझौता, जागरूकता व रोकथाम अभियान को मिलेगा विस्तार   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय नई दिल्ली।…

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    160 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण से कॉलोनीवासियों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा, विधायक ने कहा—जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान