14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

खाद्य आयुक्त के निर्देश पर बढ़ी वितरण अवधि, सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक होगा वितरण

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत मई माह के खाद्यान्न वितरण की अवधि को बढ़ा दिया गया है। पहले राशन वितरण की अंतिम तिथि 8 मई निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 14 मई 2026 कर दिया गया है। यह निर्णय खाद्य आयुक्त के निर्देश पर लिया गया है, ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर राशन उपलब्ध कराया जा सके।

जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण वल्लभ सिंह ने बताया कि अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को कोटे की दुकानों से निशुल्क गेहूं और चावल वितरित किया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलो खाद्यान्न, जबकि पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थियों को प्रति यूनिट 5 किलो राशन मुफ्त दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राशन वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक कराया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी कार्डधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपनी उचित दर की दुकान से राशन अवश्य प्राप्त कर लें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित